फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगी 267 स्कूल बसें

Tue, 22 Jul 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दो दिवसीय सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग ने 267 स्कूल बसें भी हायर की हैं। इसके अलावा, आवश्यकता अनुसार रोडवेज बसें भी चलाई जाएंगी। परिवहन विभाग ने बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार कर ली है।
26 और 27 जुलाई को सामान्य पात्रता परीक्षा आयोजित होनी है। दादरी जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, जिले के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र नारनौल व महेंद्रगढ़ में ज्यादा आए हैं। जिले के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की योजना परिवहन विभाग के अधिकारी पहले ही तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से परीक्षा के दोनों दिन 267 स्कूली के अलावा रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं, आरटीए ने बसें हायर करने के लिए स्कूलों से पत्राचार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दादरी और भिवानी जिलों से 42 हजार परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की संभावना है। वहीं, दिव्यांग परीक्षार्थियों को घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी प्रशासन वहन करेगा। इसके लिए विभाग अलग से छोटे वाहनों की व्यवस्था करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

सभी धर्मशालाओं को खाली रखने के आदेश : प्रशासन की ओर से सुबह की शिफ्ट के लिए रात को आने वाले अभ्यर्थियों के लिए धर्मशालाओं को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार सभी धर्मशालाओं को परीक्षार्थियों के लिए खाली रखने की बात कही गई है ताकि, रात को रुकने में परीक्षार्थियों को समस्याएं न झेलनी पड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें