गांव कलियाणा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल जागरूकता कार्यक्रम में शामिल
झोझूकलां। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जिला सलाहकार राजू व कार्यकारी अभियंता सोहनलाल के मार्गदर्शन में गांव कलियाना स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्राचार्य डॉ. धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जल जागरूकता कार्यक्रम में धर्मवीर सिंह ने बताया कि आज एक-एक बूंद पानी बचाना होगा। ताकि, आने वाला भविष्य सुरक्षित हो सके। विभाग की ओर से खंड संयोजक दारा सिंह ने जल जीवन मिशन, जल की गुणवत्ता, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, दूषित पानी के सेवन से होने वाले रोग व विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 की जानकारी दी। इस मौके पर डीपीई संजय कुमार, संदीप, प्रेम कुमार, सुमन, अनीता आदि अध्यापक मौजूद रहीं।