चरखी दादरी। आर्यवीर दल, आर्य हिंदी-संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल एवं सर्वहित साधना न्यास की वेदप्रचार, नशामुक्ति एवं पर्यावरण यज्ञयात्रा के आयोजन के लिए 26 जनवरी को आर्य समाज मंदिर में बैठक होगी। आर्य वीरदल जिला संचालक स्वामी सच्चिदानंद ने बताया कि नशामुक्त एवं संस्कारयुक्त दिव्य समाज के निर्माण के लिए जिले में वेदप्रचार, नशामुक्ति एवं पर्यावरणशुद्धि यज्ञयात्रा निकाली जाएगी। गांव-गांव जाकर यज्ञ, सत्संग, भजन के माध्यम से नशामुक्ति की प्रेरणा को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। संवाद