फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरपंचों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव के समक्ष रखीं समस्याएं

Thu, 11 Jul 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील डूडीवाला की अगुवाई में बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचा विभिन्न गांवों के मौजिज लोगों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

इंजीनियर इन चीफ से भी की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने बुधवार को सुनील डूडीवाला की अगुवाई में चंडीगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल और इंजीनियर इन चीफ सतबीर कादयान से मुलाकात की। इस दौरान इन्होंने विभिन्न गांवों की समस्याएं रखते हुए समाधान कराने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सरपंचों और मौजिज लोगों ने नहरी पानी की सप्लाई के दिन बढ़ाने, सांवड़ से रानीला सड़क निर्माण, सांवड़ से बडाला सड़क निर्माण, रानीला से सांजरवास सड़क निर्माण, दादरी-रोहतक सड़क निर्माण समेत जनस्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं का समाधान समय पर न होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सांवड़ सरपंच गौरव चौबाराला ने सांवड़ में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने की सहमति दी।
विज्ञापन

अनुराग अग्रवाल ने कहा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन मांगों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पीने के पानी, सिंचाई के पानी और सड़कों की सुविधाएं ग्रामीण विकास के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में दीपक शर्मा, अचीना सरपंच सुरेंद्र यादव, रानीला सरपंच संजीत परमार, सौंप सरपंच प्रदीप कुमार, कमोद सरपंच अनिल कुमार, भागेश्वरी सरपंच अनिल लांबा, रानीला गोशाला प्रधान हनुमान परमार, संदीप, दादरी नगर परिषद अध्यक्ष बक्शीराम सैनी आदि।

फोटो 14
सुनील डूडीवाला के नेतृत्व में चंडीगढ़ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में शामिल विभिन्न गांवों के मौजिज लोग। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें