फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजग महिला सरपंच बीरमती बडराई को डिप्टी सीएम दुष्यंत ने सम्मान में दी स्कूटी

विज्ञापन
बडराई की महिला सरपंच बीरमती देवी को स्कूटी की चाबी सौंपते डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने कस्बे के गांव बडराई की महिला सरपंच बीरमती देवी को ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अग्रणी रहने पर पंचायत प्रतिनिधि प्रोत्साहन योजना के तहत स्कूटी भेंट की है।
विज्ञापन

जींद में आयोजित राज्य स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सम्मान देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। बाढड़ा के गांव की महिला सरपंच बीरमती देवी को गांव में स्वच्छता मिशन संचालन करने, आंवला पौधरोपण कर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित, ग्रामीण विकास में योगदान पर यह सम्मान मिला है। सामाजिक कार्यकर्ता धर्मबीर बडराई ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यह सम्मान गांव को दिया है इसलिए जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला, विधायक नैना चौटाला व जिलाध्यक्ष नरेश का आभार प्रकट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें