फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वर्कशाॅप के लिए जगह मिल जाए तो बस सब डिपो की योजना सिरे चढ़ाएं

Sat, 15 Feb 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सांसद धर्मबीर सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। बाढड़ा में बस सब डिपो की उम्मीद की किरण दिखने लगी है। जगह की उपलब्धता के प्रयास शुरू किए जाएंगे। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने बाढड़ा सब डिपो की मांग पर कहा कि इसकी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। कहा कि वर्कशॉप के लिए जगह मिलते ही सब डिपो बनवाने के लिए सरकार के समक्ष मांग उठाऊंगा।
जल्द बाढड़ावासियों से इस बारे में रायशुमारी करूंगा। ताकि, सब डिपो का दर्जा दिलवाने के लिए सरकार को पत्र लिखा जा सके। क्षेत्रवासी आवाज उठा रहे हैं कि बाढड़ा बस स्टैंड काे सब डिपो का दर्जा दिया जाए। लोगों का कहना है कि स्थानीय व लंबे रूटों पर परिवहन सेवा न के बराबर होने से लोग परेशान हैं। लोगों को भिवानी, चरखी दादरी 35 किलोमीटर दूर जाकर डिपो से बसें पकड़नी पड़ती हैं।
विज्ञापन

गांवों में परिवहन की सुविधा नहीं होने से आम लोगों व विद्यार्थियों को बाढड़ा आने-जाने में परेशानी होती है। सब डिपो की मांग के लिए भाकियू समेत कई संगठन सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन दे चुके हैं। अमर उजाला की ओर से माह भर से क्षेत्रवासियों की यह मांग उठाई जा रही है। इस बीच रोडवेज विभाग ने बाढड़ा से चंडीगढ़ के लिए लंबे रूट की बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बस डिपो की मांग पर सांसद ने बताया कि मैं परिवहन मंत्री रह चुका हूं। सब डिपो बनवाने के लिए वर्कशॉप का होना जरूरी है। जल्द ही बाढड़ा के लोगों और प्रशासन से जगह उपलब्ध करवाने के लिए कहूंगा। सरकार के समक्ष यह मांग रखूंगा। ताकि, बाढड़ावासियों की मांग को सिरे चढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें