फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सांसद धर्मबीर ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं दादरी जिले की समस्याएं

Sun, 30 Mar 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- चंडीगढ़ में हुई मुलाकात के दौरान नायब सिंह सैनी ने दिया दादरी में एडीसी और जिला परिषद सीईओ की जल्द तैनाती करने का आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान उनके समक्ष दादरी जिले में विकास योजनाओं के लंबित कामकाज, अधिकारियों की कमी व पर्यावरण सरंक्षण से लेकर नहरी पानी आपूर्ति की कमी और अन्य मांगें रखी गईं।
सीएम ने सभी मांगों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल पूरा करने व राज्य मुख्यालय से अतिशीघ्र स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही पंचायतीराज के सीईओ, एडीसी व अन्य पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

सीएम के साथ हुई सांसद की बैठक में सीएम के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, सिंचाई विभाग के एसीएस पंकज अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम को अवगत करवाया कि चरखी दादरी जिले में खनन के कारण सरकारों को प्रति वर्ष करोड़ों का कर मिलता है। लेकिन, वह दादरी क्षेत्र में ही खर्च करने में उपेक्षा बरती जा रही है। पिछले दो माह में सबसे अधिक परेशानी नहरी पानी की कमी के चलते झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें