फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मांगों के लिए सफाई कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

Tue, 28 Apr 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। विभिन्न मांगों के लिए नगर परिषद के सफाई कर्मचारी इन दिनों आंदोलन की राह पर हैं। अपनी मांगों को मनवाने के लिए कर्मचारियों ने सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है जिसके चलते उन्हें यह कड़ा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन



11 कर्मचारियों की भूख हड़ताल
पहले दिन 11 कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू की वहीं कर्मचारियों ने एलान किया है कि आज भी 11 अन्य कर्मचारी अन्न त्यागकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस क्रम को लगातार जारी रखने की चेतावनी भी दी गई है ताकि प्रशासन और सरकार उनकी बात को गंभीरता से ले। धरनारत कर्मचारियों ने बताया कि वे कई बार अपनी मांगों के लिए अधिकारियों और विभागों से संपर्क कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
शहर में इससे पहले भी सफाई कर्मचारियों की ओर से शहर में प्रदर्शन किए जा चुके हैं लेकिन इस बार भूख हड़ताल ने आंदोलन को और तेज कर दिया है। धरना स्थल पर बैठे कर्मचारियों ने हाथ उठाकर एकजुटता का प्रदर्शन किया और साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन



वर्सन:
सफाई कर्मचारियों ने दो दिन की भूख हड़ताल का एलान किया था, इसी कड़ी में सोमवार को 11 कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की है। मांगे नहीं मानी जाने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। - सूरज, इकाई प्रधान, सफाई कर्मचारी यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें