कादमा में मिठाई के सैंपल लेते टीम सदस्य।
- फोटो : CharkhiDadri
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने गांव कादमा में धनासरी रोड पर स्थित निजी रसगुल्ला प्लांट में छापा मारा। इस दौरान विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की जांच के लिए सैंपल भी लिए गए। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने टीम में शामिल एएसआई नरेंद्र, गुप्तचर विभाग से प्रदीप व चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव कादमा में धनासरी रोड स्थित रसगुल्ला प्लांट में छापा मारा। इस दौरान मौके से रसुगल्ले, गुलाब जामुन, खोवा व अन्य मिठाइयों के जांच के लिए सैंपल लिए गए। टीम प्लांट में सफाई व्यवस्था की जांच की।