फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस क्षेत्र को नमन....यहां मंदिरों से ज्यादा शहीदों की प्रतिमाएं : मल्लिकार्जुन खरगे

Thu, 03 Oct 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा में आयोजित रैली में मंच पर मौजूद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व मुख
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बाढड़ा में आयोजित रैली को 39 मिनट
विज्ञापन

तक संबोधित किया। इस दौरान वो डबल इंजन सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे जबकि क्षेत्र के किसानों, जवानों और खिलाड़ियों की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को नमन है...यहां मंदिरों से ज्यादा शहीदों की प्रतिमाएं हैं।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हरियाणा के लोग दूसरों के लिए जीते हैं और इस क्षेत्र के हर गांव में लगी वीर योद्धाओं की मूर्तियां इसकी बानगी हैं। हरियाणा में देश की कुल में से डेढ़ प्रतिशत भूमि है जबकि यह प्रदेश भारत की 15 फीसदी आबादी का पेट भरता है। प्रदेश के दादरी और अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने देश का अंतरराष्ट्रीय पटल पर नाम चमकाया जबकि न्याय मांगने वालीं यहां की बेटियों को दिल्ली की सड़कों पर घसीटा गया। उस दौरान नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करने में व्यस्त थें जिसमें आज पानी टपकता है। राम मंदिर का भी यही हाल है।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिस बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, उसे कांग्रेस ने टिकट दिया। अब वो बेटी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचेगी और विधायक के तौर पर अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि दादरी किसानों व जवानों का इलाका है और जय जवान-जय किसान का स्लोगन बाढड़ा में एकदम सटीक बैठता है।


सरकार गिरती देख सैनी को बना दिया सीएम
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हरियाणा में सरकार गिरती देख भाजपा ने मुख्यमंत्री बदल डाला। मनोहर लाल की जगह ओबीसी वोट बैंक पाने के लिए नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि कहां वोट डालना है।
विज्ञापन



अवैध खनन करवाएंगे बंद, वैध क्षेत्र में देंगे सुविधाएं
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने मल्लिकार्जुन खरगे से पहले 9 मिनट तक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही दादरी और अन्य जिलों में अवैध माइनिंग बंद करवाएंगे जबकि वैध माइनिंग वाले क्षेत्र में आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। हुड्डा ने कहा कि अबकी बार प्रदेश में कांग्रेस आ रही है जबकि भाजपा जा रही है। वर्ष 2014 से पहले हरियाणा खुशहाली, विकास व खेल में नंबर एक था जबकि अब बेरोजगार, अपराध और भ्रष्टाचार में अव्वल है। कौशल रोजगार निगम भ्रष्टाचार की बानगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें