फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमानी हत्याकांड जघन्य, दोषी को जल्द मिले सख्त सजा : सैलजा

Fri, 07 Mar 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 चरखी दादरी में पूर्व संसदीय सचिव रणसिंह मान के घर पत्रकारों से बातचीत करतीं सांसद कुमारी सैलजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने रोहतक में हुए हिमानी हत्याकांड में प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे जघन्य हत्याकांड करार दिया। चरखी दादरी में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कुमारी सैलजा ने हत्याकांड के दोषी को जल्द से जल्द सख्त सजा देने की मांग की। साथ ही कहा कि हरियाणा में अपराध बढ़ रहा है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ केवल नारा है।
सिरसा सांसद कुमारी सैलजा वीरवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर शोक जताने दादरी पहुंचीं। इसके बाद वह पूर्व संसदीय सचिव रणसिंह मान के आवास पर आईं। वहां पत्रकार वार्ता कीं। कांग्रेस की हार के कारण पर पूछे गए सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि बेशक कांग्रेस में कमियां हों, लेकिन, भाजपा सरकार भी बैठे हुए नहीं बनी। भाजपा नेता कांग्रेस में परिवारवाद की बात कहते हैं जबकि उनकी पार्टी भी इससे अछूती नहीं है।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा ने कहा कि अब तक प्रदेश में संगठन न बन पाना कांग्रेस की सबसे बड़ी खामी है। वहीं, लोकसभा चुनाव में परिणाम और बेहतर हो सकते थे जबकि विधानसभा चुनाव में प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार बननी थी, लेकिन, कई कारण रहे, जिसके कारण ऐसा नहीं हुआ। अब हाईकमान के संज्ञान में सारा मामला है। संगठन के गठन की दरकार है। हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनाने के सवाल का जवाब देते हुए कुमारी सैलजा ने इसे हाईकमान स्तर पर लिया जाने वाला फैसला बताया।
विज्ञापन

ओलावृष्टि से प्रभावित फसल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से ऐसी स्थिति में खुद ही गिरदावरी कर मुआवजा दिया जाना चाहिए। पिछले साल का भी किसानों का मुआवजा बाकी है। अब भी सरकार पोर्टल के माध्यम से किसानों को बहका रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें