फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस विभाग अक्तूबर में आयोजित करेगा सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा

Fri, 20 Sep 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल स्तरीय स्पर्धा के विजेता प्रतिभागी जिलास्तर पर और फिर रेंजस्तर पर आयोजित होने वाली स्पर्धा में लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा करवाएगा। परीक्षा अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उपमंडल से राज्यस्तर तक आयोजित होगी और सभी स्तर पर विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार एवं पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) करनाल व पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार, जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई में यह परीक्षा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस परीक्षा के जरिये विद्यार्थी आसानी से यातायात नियमों को समझ सकेंगे। उपमंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी जिलास्तर पर भाग लेंगे। जिलास्तरीय स्पर्धा में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी रेंज स्तर पर आयोजित होने वाली स्पर्धा में भाग लेंगे। वहीं, इस स्पर्धा के विजेता प्रतिभागी राज्यस्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें