फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दूसरे दिन भी घरों से नहीं हुआ कचरा उठान

Mon, 19 Aug 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को कचरा संग्रहण केंद्रों और घरों से कचरे का उठान करने वाले कर्मचारियों ने की थी हड़ताल, रविवार को अवकाश के चलते काम पर नहीं आए
विज्ञापन

- सोमवार को भी रहेगा अवकाश

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर में रविवार को दूसरे दिन भी घरों और अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्रों से कूड़े का उठान नहीं हो पाया। दो दिनों से कूड़ा घरों में होने के चलते शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अहम बात यह है कि सोमवार को रक्षाबंधन का अवकाश रहेगा। इससे लगातार तीसरे दिन भी घरों से कचरा उठाने के लिए कर्मचारी नहीं पहुंचेंगे। वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि उनकी हड़ताल अभी जारी है।
बता दें कि एजेंसी के सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने की मांग पर शनिवार को शहर स्थित एमआरएफ सेंटर पर अनिश्चतकालीन धरना शुरू किया और शहर में कचरा उठान नहीं किया। वहीं, रविवार को अवकाश होने के चलते एजेंसी के कर्मचारी एमआरएफ सेंटर पर नहीं पहुंचे। दिनभर यहां 21 ऑटो टीपर, चार ट्रैक्टर, लोडर व जेसीबी एमआरएफ सेंटर परिसर में ही खड़े रहे। दूसरी ओर लोगों को रविवार से घरों में कचरा उठान के लिए टीम पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

वहीं, हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि उनका दो माह का वेतन बकाया है जबकि हड़ताल शुरू करने के बाद एजेंसी ने एक माह के वेतन का ही भुगतान किया है। वहीं, इस मसले पर कर्मचारियों व एजेंसी प्रतिनिधि में ठनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि एजेंसी की ओर से उन्हें हटाकर चालकों की नई भर्ती करने की धमकी भी दी गई है। इसके चलते उनमें रोष है। कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार को हड़ताल के संबंध में वे विचार-विमर्श कर अगला फैसला लेंगे।

15 कचरा संग्रहण केंद्रों पर कूड़े की भरमार
बता दें कि शहर में सफाई कार्य नगर परिषद और एजेंसी के कर्मचारी मिलकर करते हैं। नगर परिषद के कर्मचारी शहर में सफाई करते हैं। एजेंसी के कर्मचारी गाड़ी लेकर कचरे का उठान करते हैं। दो दिनों से शहर में बनाए गए 15 अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्रों से कूड़ा नहीं उठा है। 30 हजार घरों की भी यही स्थिति है।
विज्ञापन


- घर में रखा कचरा, लोग कर रहे टीम आने का इंतजार
शनिवार के बाद रविवार को भी एजेंसी के 25 वाहनों को चलाने के लिए कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं आया। लोग कचरा निस्तारण के लिए दिनभर एजेंसी के ऑटो टीपर आने का इंतजार करते रहे। दो दिन से घर में रखा गीला कचरा अब सड़ने लगा है। इससे लोग परेशान हैं।


फोटो 32
चरखी दरवाजा कचरा संग्रहण केंद्र पर पड़ा कूड़ा। संवाद
फोटो 33
नगर परिषद कार्यालय के पिछली तरफ लगा कचरे का ढेर। संवाद
फोटो 34
बस स्टैंड रोड पर डागर वाली गली के सामने पड़ा कचरा। संवाद
फोटो 35
शहर के लोहारू रोड पर कचरा फेंकती महिला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें