फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नहीं हुई कचरे की उठान, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

Wed, 22 Oct 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी के रोजगार्डन के समीप सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर। संवाद
विज्ञापन
फोटो 25 : दादरी के बस स्टैंड रोड पर लगा कचरे का ढेर। संवाद
विज्ञापन

फोटो 26 : दादरी के रोज गार्डन के समीप सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर। संवाद
फोटो 27 : दादरी शहर में सफाई करता कर्मचारी। संवाद
विश्वकर्मा जयंती पर बुधवार को सरकारी अवकाश के कारण बाजारों से कचरे की उठान नहीं हो सकी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दिवाली पर्व बीते दो दिन हो चुके हैं लेकिन अब भी शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। बुधवार को सरकारी अवकाश के चलते बाजारों से कचरे की उठान नहीं हो सकी। इसके कारण शहर के बाजारों, मुख्य मार्गों पर जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आए। हवा के झोंके व वाहनों के गुजरने पर कचरा सड़कों पर दूर तक फैलता रहा।
शहरवासियों का कहना है कि दिवाली पर्व पर सामान्य दिनों की अपेक्षा दुकानों, घरों से अधिक कचरा निकलता है, ऐसे में समय पर कचरे की उठान होनी चाहिए।
दिवाली त्योहार के चलते बाजारों में जमकर हुई खरीदारी और घरों में चलाए गए सफाई अभियान के बाद क्षेत्र में कचरे के ढेर लग गए थे। दिवाली से अगले दिन एजेंसी के कर्मचारियों ने शहर से करीब 80 टन कचरे की उठान की थी। बुधवार को विश्वकर्मा जयंती पर सरकारी अवकाश के कारण कचरे की उठान नहीं की गई। हालांकि, शहर में सफाई कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई के काम में लगे हुए थे। शहर में कचरे की उठान नहीं होने से अनेक जगहों पर अस्थायी डंपिंग पॉइंट्स बने नजर आए।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में लगे हैं कचरे के ढेर
त्योहारी सीजन के दौरान शहर से कचरे की उठान न होने के कारण काठमंडी स्थित पीएमश्री कन्या स्कूल के पास, तिकोना पार्क, बस स्टैंड रोड, चरखी दरवाजा, बस स्टैंड रोड, रोज गार्डन के पास, पुरानी अनाज मंडी के पीछे आदि अनेक क्षेत्रों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन


हवा के साथ दुकानों में पहुंच रहा कचरा
स्थानीय दुकानदार सुनील जांगड़ा, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, राजेश शर्मा, संदीप फोगाट आदि ने बताया कि हवा के झोंके व वाहनों के आवागमन के साथ ही कचरा दुकानों के अंदर पहुंच रहा है। इससे बार-बार सफाई करनी पड़ रही है। इसके अलावा, दुर्गंध के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्सन :
सरकारी अवकाश के कारण बुधवार को शहर से कचरे की उठान नहीं हो पाई है। वीरवार सुबह जल्दी ही कर्मचारियों को लगाकर कचरे की उठान शुरू करवा दी जाएगी।
- दीपक कुमार, एजेंसी प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें