फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कादमा आईटीआई में रोजगार मेला कल लगेगा

Tue, 03 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कादमा। गांव कादमा स्थित राजकीय आईटीआई में 4 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न्न कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे और साक्षात्कार के आधार पर युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे। मेले का समय सुबह 10 बजे रहेगा।
विज्ञापन

संस्थान प्रभारी सोमबीर ने बताया कि मेला युवाओं को रोजगार प्रदान करने और कंपनियों को उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मेले में आईटीआई पास, डिप्लोमा धारक, 10वीं/12वीं पास एवं स्नातक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। मेले में आने के इच्छुक पात्र अपने साथ बायोडाटा की प्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो व शैक्षणिक/तकनीकी प्रमाणपत्रों की प्रतियां साथ लेकर आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें