फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल टली, बसों का संचालन नियमित

Wed, 04 Nov 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी बस स्टैंड पर खड़े यात्री। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। रोडवेज कर्मचारियों की पांच और छह नवंबर को प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। सरकार और रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बीच हुई बातचीत में कुछ मांगों पर सहमति बनी है। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी महासंघ के डिपो प्रधान राजेश ने बताया कि यूनियन प्रतिनिधियों की सरकार के साथ बुधवार को लंबी बातचीत हुई थी। इस बैठक में कर्मचारियों की कुछ मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी। इसके चलते यूनियन ने फिलहाल हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार के समक्ष पक्ष रखा गया था। बातचीत के दौरान सरकार की ओर से सकारात्मक रुख दिखाया गया। इसके बाद हड़ताल का निर्णय वापस लेने पर सहमति बनी। इस निर्णय से बसों के परिचालन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति भी समाप्त हो गई है। अब यात्रियों को बस सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रोडवेज डिपो में बसों का संचालन पहले की तरह सुचारु रूप से जारी रहेगा। डिपो महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि हड़ताल टल गई है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को बसों का सभी रूटों पर नियमित रूप से संचालन होगा। डिपो ने हड़ताल को लेकर पूरी तैयारी की हुई थी। यह सुनिश्चित किया गया था कि यात्रियों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें