दादरी बस स्टैंड पर नारेबाजी करते हुए रोडवेज कर्मचारी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा इकाई की सोमवार को डिपो परिसर में बैठक आयोजित की गई। डिपो प्रधान राजेश कुमार ने अध्यक्षता की। यूनियन नेता अरविंद ने बताया कि इस दौरान कर्मचारियों ने धरना एवं प्रदर्शन भी किया। इसके बाद महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन नेताओं ने ज्ञापन में बताया कि सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों के बारे में सोचती है। कमेरे व मेहनतकश वर्ग के हितों कि तरफ कोई ध्यान नहीं है। सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों के धुलाई भत्ता में कटौती की है। 18 महीने के बकाया डीए का भुगतान नहीं किया गया है। पिछले 10 वर्ष के बकाया बोनस का भुगतान नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार 2016 में नियुक्त चालकों को पक्का करें। एक्सग्रेसिया की सभी शर्तों को हटाया जाए। कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए और डी ग्रुप के कर्मचारियों को कामन कैडर से बाहर करते हुए पदोन्नति देनी चाहिए। इन मांगाें का समाधान न होने पर सांझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारी 18 जनवरी को परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करेंगें। इस दौरान सोमबीर, राजेश, संजय, विक्रम, मनोज, प्रदीप, बिजेंद्र, रामपाल, जयबीर, लीलाराम, देवेंद्र मौजूद रहे।