फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आज दिन में 12 बजे से महिलाएं रोडवेज की बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा

Thu, 07 Aug 2025 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर परिवहन विभाग की ओर से 128 बसें की गईं तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर्व के लिए महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को निशुल्क बस यात्रा करवाने के लिए परिवहन विभाग ने 128 बसें लगाई हैं। वहीं, परिसर में यात्रियों की सहायता के लिए विभाग के दो कर्मचारियों को प्रति बूथ पर तैनात किया जाएगा।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के लिए यह मुफ्त सुविधा 36 घंटों तक लागू की गई है। इस दौरान 36 घंटों में रोडवेज परिसर से 30 हजार से अधिक महिलाओं के निशुल्क सफर करने की संभावना है। पर्व के अवसर पर रोडवेज परिसर में होने वाली भीड़ की सहायता के लिए विभाग की ओर से प्रति बूथ दो कर्मचारी नियुक्त किए हैं। इसके अलावा, सभी चालकों और परिचालकों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। परिसर में यात्रियों की सुरक्षा के लिए 50 से अधिक महिला और पुरुष पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे से शुरू होगा महिलाओं का निशुल्क सफर
रोडवेज परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परिसर से निशुल्क बसों की सुविधा 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा अगले दिन यानी, 9 अगस्त रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान महिलाएं और उनके साथ बच्चे मुफ्त सफर कर सकेंगे।
विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए परिसर में 30 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। ताकि, महिलाओं और बच्चों को सफर के दौरान किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

वर्सन:
परिवहन विभाग की ओर से 128 बसें लगाई गई हैं। सभी चालकों और परिचालकों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। प्रति बूथ दो कर्मचारी तैनात रहेंगे जो व्यवस्था बनाए जाने में सहयोग करेंगे।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक रोडवेज परिवहन
फोटो:27 रोडवेज परिसर में बूथों पर लगी बसें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें