फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 15 जून तक पूरा होगा सड़कों का मरम्मत कार्य

Sat, 10 May 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले की सभी सड़कों के गड्ढे 15 जून तक भर दिए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से व्हाट्सएप नंबर- 99990-01316 जारी किया गया है। यदि कहीं भी गड्ढे दिखाई दें तो फोटो खींचकर इस नंबर पर भेज सकते हैं। खास बात यह है कि अधिकतम एक सप्ताह में समाधान कर दिया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि हाल ही में लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने सड़कों की मरम्मत को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में यह आदेश जारी किए हैं। उनके निर्देश के अनुसार, जिस एरिया में भी अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिए गए हैं, वे विभाग में भी दिन फिक्स करें और निर्धारित दिनों में संबंधित कार्यालय में उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि मंत्री के निर्देशों के अनुसार क्वालिटी की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम को लेकर काम चल रहे हैं। इस दौरान जेई, एसडीओ, एक्सईएन आदि छुट्टी पर नहीं जाएंगे। जेई की ड्यूटी सड़क और प्लांट पर रहेगी। कहीं भी गड़बड़ी मिली तो कंपनी ब्लैक लिस्ट होगी। सडक़ों पर लगे साइन बोर्ड पर निर्माण कार्य के संबंधित एक्सईन, एसडीओ, जेई व ठेकेदार का नाम व उनके मोबाइल नंबर लिखे होने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें