फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सुरक्षा की राह...एलईडी फॉग लाइटों से कोहरे में भी सुरक्षित दौड़ रहीं रोडवेज बसें

Thu, 01 Jan 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
परिवहन विभाग की बस में लगी फॉग लाइट। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। लगातार बढ़ती धुंध और कोहरे के कारण सड़क हादसों का डर बना रहता है। इससे बचने के लिए रोडवेज परिवहन विभाग की ओर से बसों में फॉग लाइटों के साथ विशेष एलईडी फॉग लाइटें लगवाई गए है। विशेष तकनीकी से बनी लाइटें कोहरे को हटाने में काफी मददगार साबित हो रही हैं। रोडवेज बस चालकों का कहना है कि बसों में एलईडी फॉग लाइटें लगने से धुंध से काफी राहत मिल पाई है। लाइटों के कारण ही बसे समय पर ही अपने रूटों पर पहुंच रही है। रोडवेज बसों में लगी फॉग लाइटें धुंध व कोहरे को हटाने में नकारा साबित हो रही थी। इससे बस चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं ऐसे मौसम में बड़े हादसों की आशंका बनी रहती है। इसके चलते बस चालकों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से एलईडी फॉग लाइटें लगवाने की मांग रखी गई थी। ताकि समय रहते सड़क हादसों से बचा जा सके। अधिकारियों ने बस चालकों की मांग को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से संचालित सभी 108 बसों के लिए धुंध को चीरने के लिए विशेष तौर बनी एलईडी फॉग लाइटों को लगवाया गया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी बसों में दो-दो एलईडी फाॅग लाइटें लगवा दी गई है। ताकि बस में सफर करने वाले यात्रियों और कर्मचारियों को हादसों से बचाया जा सके।
विज्ञापन


250 एलईडी फॉग लाइटें मंगवाईं
परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डिपो से संचालन करने वाली सभी बसों में 216 एलईडी फॉग लाइटें लगवा दी है। वहीं, इसके अलावा 34 लाइटें रिजर्व में रखी गई हैं ताकि किसी लाइट में अचानक खराबी आने के बाद बदला जा सके।

किलो मीटर स्कीम बसों में भी लगेंगी लाइट
रोडवेज डिपो में फिलहाल 15 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही हैं, वहीं 108 बसे रोडवेज विभाग की और चल रही हैं। परिवहन विभाग के संस्थान प्रबंधक ने बताया कि किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही बस अधिकारियों को भी सभी बसों में एलईडी फॉग लाइटें लगवाने के आदेश जारी किए हैं, ताकि धुंध व कोहरे से निजात मिल सके।
विज्ञापन

कोहरे व धुंध में बेहतर होती है दृश्यता
बस परिचालक संजय कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप आदि ने बताया कि एलईडी फॉग लाइटें सड़क के निचले हिस्से पर चौड़ा व स्पष्ट रोशन करती है। इससे चकाचौंध कम होती है, वहीं दृश्यता बेहतर होती है। विशेषकर मोड़ और कम रोशनी वाली जगहों पर कोहरे से टकराकर परावर्तित होने के बजाय नीचे की ओर सड़क पर केंद्रित होती है जिससे आगे देखना आसान होता है।

वर्जन:
हमारे डिपो से चलने वाली सभी बसों में एलईडी फॉग लाइटें लगवाई गई हैं। वहीं वर्कशॉप के कर्मचारियों को समय समय पर लाइटों कोे जांचने के आदेश जारी किए है। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से सभी बसों में रिफ्लेक्टर व साइड लाइटें लगाई गई है। -सतीश लुहाच, संस्थान प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें