फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंसी सड़क का जायजा लेनी पहुंची टीम, पेयजल ला इन लीकेज सामने आया कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड-13 में एक माह पहले बनाई गई सड़क धंसने के मामले की जांच के लिए सोमवार को नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची। टीम की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सड़क की टाइलें नीचे पेयजल लाइन लीकेज होने के चलते धंसी है। नप टीम ने संबंधित एजेंसी को भी मोके पर बुुलाया और सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस संबंध में अब नगर परिषद जनस्वास्थ्य विभाग को भी पेयजल लाइन की लीकेज ठीक करने के लिए पत्र लिखेगी और लीकेज दुरुस्त होने के बाद ही धंसी सड़क का लेवल सही किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर परिषद ने वार्ड-13 में गामड़ी रोड को चिड़िया मोड़ से जोड़ने के लिए एक सड़क का निर्माण करीब एक माह पहले ही कराया है। करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क को बनाने में करीब 45 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यह सड़क पिछले कई सालों से जर्जर थी और लोग कई दफा नगर परिषद से इसके जीर्णोद्घार की मांग कर चुके थे। लंबे समय तक यह मांग ठंडे बस्ते में रही और करीब एक साल पहले सदन की बैठक में गली निर्माण का प्रस्ताव पास होने के बाद इसका एस्टिमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई थी। करीब एक माह पहले ही एजेंसी ने सड़क निर्माण का काम पूरा किया है।
अब यह सड़क तीन जगह से धंस गई है। अमर उजाला ने छह जनवरी के संस्करण में नवनिर्मित सड़क धंसने के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला ने एक माह पूर्व 45 लाख से बनी सड़क धंसी, एक्सईएन बोले- मैं देखूंगा मौका नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। वहीं, एक्सईएन सुंदर श्योराण ने रविवार को मामला संज्ञान में आने के बाद सोमवार को जांच कराने का तर्क दिया था। सोमवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए एक्सईएन ने अपनी टीम मौके पर भेजी। टीम में शामिल जेई सौहार्द शर्मा और अजय कुमार ने स्थिति का जायजा लिया और इसके बाद कार्यालय जाकर अपनी रिपोर्ट एक्सईएन को सौंप दी। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि सड़क नीचे दबाई गई लाइन लीकेज करने के चलते धंसी है।
विज्ञापन

तीस मिनट रुकी टीम, ठेकेदार को भी बुलाया मौके पर
दोपहर करीब सवार 12 बजे जेई अजय और सौहार्द शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने धंसी सड़क का पहले जायजा लिया और इसके बाद सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को मौके पर बुलाया। ठेकेदार ने बताया कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बिल्कुल सही है और सड़क नीचे पेयजल लाइन लीकेज होने से धंसी है। वहीं, दोनों अधिकारियों ने अपने स्तर पर भी जांच की और उन्होंने भी सड़क धंसने का कारण लाइन लीकेज को माना।
पहले लीकेज और फिर सड़क होगी ठीक
जेई सौहार्द शर्मा और अजय कुमार ने बताया कि सड़क के नीचे पेयजल लाइन लीकेज कर रही है। तुरंत प्रभाव से इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा जाएगा। पहले लीकेज को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाएगा और इसके बाद सड़क निर्माण कराने वाली एजेंसी से धंसी सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा। अभी इस सड़क की पेमेंट जारी नहीं की गई है।
मौके का मैंने और जेई अजय कुमार ने जायजा लिया है। निर्माण सामग्री तो सही है और सड़क धंसने का कारण पेयजल लाइन लीकेज है। हम अपनी रिपोर्ट एक्सईएन साहब को सौंप चुके हैं।
सौहार्द शर्मा, जेई, नगर परिषद
हमारी टीम सोमवार दोपहर मौका देखकर आई है। सड़क धंसने का कारण लाइन लीकेज सामने आया है। लाइन लीकेज ठीक करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा जाएगा और फिर एजेंसी की मार्फत सड़क ठीक करवा देंगे।
विज्ञापन

सुंदर श्योराण, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें