फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सांतौर-बिरोहड़ और सांवड़-बडाला रोड का होगा पुनर्निर्माण, ग्रांट जारी

Wed, 30 Oct 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सांवड़-बडाला और सांतौर-बिरोहड़ रोड का जल्द जीर्णोद्धार कार्य शुरू होगा। इसके लिए धनतेरस पर प्रदेश सरकार ने दोनों सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 7.24 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। अब जल्द ही विभाग निविदा प्रक्रिया अमल में लाएगा। दोनों सड़कों की दशा सुधरने से प्रतिदिन करीब 5 हजार लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान ने बजट जारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के साथ ही दादरी में विकास को गति मिलनी शुरू हो गई है। क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाने की कड़ी में ग्रामीणों की मांग पर सरकार के माध्यम से जल्द ही दो नई सड़कों गांव सांवड़ से बडाला और सांतौर से बिरोहड़ का निर्माण होगा। चुनाव के दौरान उनके समक्ष ग्रामीणों ने गांव सांतौर से बिरोहड़ व सांवड़ से बडाला तक सड़क बनाने का अनुरोध किया था।
इसके बाद विधायक बनते ही ग्रामीणों की मांग को सरकार के माध्यम से संबंधित विभाग तक पहुंचाया। सरकार ने मांग को स्वीकार करते हुए इन सड़कों के निर्माण के लिए सात करोड़ 24 लाख 88 हजार का बजट जारी कर दिया है। जल्द ही दादरी में रोहतक रोड ओवरब्रिज का निर्माण शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें