फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एनएच 334बी पर मांढी पिरानु के समीप सड़क पर डिवाइडर बना हादसों का सबब, सुधार की मांग

Sun, 15 Feb 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
एनएच 334बी पर गांव मांढी पिरानु के समीप सड़क के बीच बना डिवाइडर। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 334बी पर गांव मांढी पिरानु बस अड्डे के समीप सड़क पर बना डिवाइडर हादसों का सबब बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सबसे बड़ी खामी यह है कि यह डिवाइडर बिना किसी पूर्व चेतावनी, संकेत बोर्ड या रिफ्लेक्टर के अचानक शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि यह डिवाइडर सड़क पर ढलान के दौरान बना हुआ है और रात को या धुंध में वाहनों की हेडलाइन की रोशनी में चालक को यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि सड़क अचानक दो हिस्सों में बंटने वाली है। इस विषय पर सीएम पैक्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के कार्यवाहक प्रधान प्रविंद्र मांढी ने रोष जताया है। उन्होंने इसे प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही बताया है।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर डिवाइडर टोल प्लाजा या प्रमुख चौराहों पर होते हैं, लेकिन इस स्थान पर न तो कोई टोल है और न ही कोई स्पष्ट चौराहा, जिससे इसकी उपयोगिता पर भी सवाल उठ रहे हैं। मांढी पिरानु के सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र और मांढी केहर के सरपंच अशोक कुमार ने भी चिंता जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। यह डिवाइडर अब तक कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर चुका है और लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने मांग की कि इस डिवाइडर को तुरंत यहां से हटाया जाए। यदि हटाना संभव न हो तो कम से कम उचित रिफ्लेक्टर, ब्लिंकर लाइट और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही हादसों को रोकने के लिए सड़क के डिजाइन में तकनीकी सुधार किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें