फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सड़कों के निर्माण कार्य अटके, लोगों को अभी झेलने पड़ेंगे झटके

Mon, 29 Jan 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। ठंड के कारण जिले में आठ करोड़ से बनने वालीं सात सड़कों का निर्माण रुक हुआ है। ऐसे में इन सड़कों से गुजरने वाले दस हजार से अधिक लोगों को अभी और झटके झेलने पड़ेंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 15 फरवरी के बाद ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।

दरअसल, विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि ठंड में तापमान कम होने के कारण सड़क पर तारकोल सेट नहीं हो पाता। इसके चलते काम रोकना पड़ता है। सड़कों का निर्माण कार्य रोकने का दूसरा कारण एनजीटी के दिशा-निर्देश भी हैं। इन दोनों वजह से इस समय आठ करोड़ के बजट से बनने वालीं सड़कों का निर्माण कार्य रुका हुआ है। करीब 20 दिन बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बता दें कि इस समय शहर ही नहीं गांवों में भी 10 से ज्यादा सड़कों की हालत खराब है। कोहरे की वजह से सड़कों में बने गड्ढे दिखाई न देने पर हादसों का अंदेशा बना हुआ है। गड्ढे होने की वजह से राहगीर व वाहन चालक परेशान हैं।

इन सड़कों का रुका है निर्माण कार्य

इस समय झोझूकलां से बधवाना सड़क मार्ग, चंदेनी से रूदड़ोल सड़क मार्ग का काम ठप है। इसी प्रकार पांच और सड़कें हैं जिनका काम रुका हुआ है। इस समय दादरी-रोहतक रोड के फोरलेन निर्माण की भी सख्त जरूरत बनी हुई।

सड़क बनने से इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ

झोझूकलां से बधवाना तक सड़क बनने से झोझूकलां, बधवाना, कलाली-कलाली, कलियाणा, मैहड़ा आदि गांवों के लोगों समेत राहगीरों को फायदा होगा। चंदेनी रूदड़ोल सड़क का निर्माण होने से चंदेनी, रूदड़ोल समेत समीपवर्ती गांवों के लोगों समेत राहगीरों को लाभ मिलेगा।



सड़क निर्माण के लिए इतना होना चाहिए तापमान

सड़क निर्माण के लिए 20-22 डिग्री तापमान की जरूरत होती है, लेकिन इस समय अधिकतम तापमान भी 16-17 डिग्री ही है। शहर और गांवों में सड़कों की दयनीय दशा बनी हुई है। अब लोगों को फरवरी तक सड़कों के निर्माण का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जन:
ठंड व एनजीटी की गाइडलाइन की वजह से सड़क निर्माण कार्य रुके हुए हैं। अब निर्माण कार्य 15 फरवरी के बाद ही शुरू हो सकेगा। तब तक तापमान सामान्य श्रेणी में आ जाएगा। - कृष्ण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें