बाढड़ा। बाढड़ा रिटायर्ड कर्मचारी संघ की 10 फरवरी को कस्बे के किसान भवन में बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी रिटायर्ड कर्मचारी संघ बाढड़ा के पूर्व अध्यक्ष प्राचार्य हवासिंह श्योराण ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें सेवानिवृत्त कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने उपमंडल के रिटायर्ड कर्मचारियों से बैठक में भागीदारी की अपील की है। संवाद