चरखी दादरी। गांव बिलावल निवासी व वर्तमान में जयपुर में रह रहे सूबेदार सुमेर सिंह ने गांव बिलावल व पिचौपा स्थित अपनी 8 एकड़ जमीन की पूरी फसल श्रीश्याम गोशाला बिलावल में दान कर दी है। फसल की कटाई के उपरांत सभी तूड़ी भी गोशाला में जाएगी। अनाज बेचने के बाद मिली राशि से गोशाला में शेड बनाया जाएगा। इसकी देखरेख गांव की कमेटी करेगी। शेष राशि से सीसीटीवी और पंखे लगाए जाएंगे। सुमेर सिंह ने बताया कि माता स्वर्गीय अनचाही देवी व पिता स्वर्गीय देशराम की स्मृति में उन्होंने गोशाला को फसल दान देने का निर्णय लिया है। संवाद