समीक्षा बैठक में मौजूद उपायुक्त व अन्य अधिकारी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को समाधान शिविर, सीएम विंडो और जन-संवाद पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने की।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित शिकायतों का तय समय में निपटान करने के सख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर, जनसंवाद, सीएम विंडो मुख्यमंत्री की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है जिसकी समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री करते हैं। जल्द से जल्द शिकायतों का संबंधित विभागों के अधिकारी निपटारा करके पोर्टल पर एटीआर अपलोड करें। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे इन पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को पूरी गंभीरता से लें और उनके समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। संवाद