संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक के हिंदी विभाग की शोधार्थी सोनू घसोला ने साहित्यकार डॉ. अशोक कुमार मंगलेश के साहित्य पर प्रोफेसर माया मलिक के शोध निर्देशन में पीएचडी शोध कार्य सम्पन्न किया।
सोनू के शोध प्रबंध का विषय हरियाणा के हिंदी साहित्य में अशोक कुमार मंगलेश का योगदान रहा। शोधार्थी सोनू कुमारी ने बताया कि डॉ. मंगलेश ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और विविधमुखी साहित्यिक योगदान से हरियाणा को ही नहीं, अपितु हिंदी साहित्य को समृद्ध किया है। समकालीन हिंदी साहित्य में उनका रचना संसार मानवीय अभिव्यक्ति और जीवन मूल्यों के धरातल पर अप्रतिम है।
सोनू कुमारी ने बताया कि डॉ. मंगलेश के के बहुआयामी व्यक्तित्व और कृतित्व के शोध प्रबंध को सात अध्यायों में विभक्त कर विवेचनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। इससे पूर्व भी उनके साहित्य पर अनेक पीएचडी शोध कार्य हो चुके हैं।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बाबूराम, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुमन राठी, डॉॅ प्रवेश की उपस्थिति में साहित्यकार डॉ. अशोक कुमार मंगलेश को भी शोध प्रबंध की एक प्रति भेंट की गई।
इस दौरान शोधार्थी सोनू कुमारी व साहित्यकार डॉ. मंगलेश को प्रोफेसर सुशील कुमार, डॉ. सविता शर्मा, बलजीत सिंह मलिक, डॉ. माया मलिक, प्रोफेसर बाबूराम, डॉ. सुमन, डॉ. प्रवेश, प्रोफेसर नरेश मिश्र आदि ने बधाई दी।