फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह : सुझावों के आधार पर ही मिलेगा लोगों को सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने प्रशासन के कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। लीक से हटकर इस बार 26 जनवरी को सम्मानित किए जाने वाले नागरिकों की सूची तैयार करने से पहले आम जनता से सीधे सुझाव मांगे गए हैं। उपायुक्त कार्यालय या कैंप कार्यालय में 22 जनवरी तक सुझाव जमा होंगे।
विज्ञापन

जिला में गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्राय: जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य नागरिकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है। समारोह में कोई ना कोई कर्मचारी, अधिकारी या नागरिक ऐसा होता है, जिसको हर बार सम्मानित किया जाता रहा है। जबकि समाज में ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जो निस्वार्थ भाव से लगातार सेवाकार्यों में लगे रहते हैं। उनको अपने कार्य के प्रचार का भी लोभ नहीं होता। ऐसे सच्चे समाजसेवियों के बारे में संबंधित क्षेत्र की जनता को बखूबी पता होता है। जो वास्तविक तौर पर सम्मान के असली हकदार हैं, उन्हीं लोगों को प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए उपायुक्त ने नई पहल की है। इसके लिए को समारोह में सम्मानित किए जाने वाले नागरिकों की सूची तैयार करने से पहले आम जनता से सीधे सुझाव मांगे गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी इन सुझावों पर विचार करके उपायुक्त को रिपोर्ट देगी और गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने वालों के नाम 25 जनवरी को घोषित कर दिए जाएंगे। इस कमेटी में एसडीएम, संबंधित विभागाध्यक्ष और विशिष्ट नागरिकों को शामिल किया गया है। इस बार पहले सम्मानित हो चुके लोगों को प्रशस्ति पत्र मिलने वालों की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
प्रशासन की वेबसाइट से ले सकते हैं परफोर्मा
उपायुक्त राजेश जोगपाल ने बताया कि सुझाव देने के लिए एक परफोर्मा बनाया गया है, जिसको जिला प्रशासन की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है। इस परफोर्मा को भरकर कमेटी के पास जमा करवाया जा सकता है। जिला का कोई भी नागरिक उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति के लिए इस परफोर्मा के माध्यम से अपना सुझाव दे सकता है।
विज्ञापन

इन श्रेणियों के लोगों को किया जाएगा सम्मानित
उपायुक्त ने बताया कि प्रशस्ति प्रदान करने की अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई हैं। इनमें कला, संगीत, लोक संगीत, चित्रकला, मूर्तिकला, फोटोग्राफी, कृषि, बागवानी, मानवाधिकार, अनुसचित वर्ग के लिए सेवाकार्य, चिकित्सा, साहित्य, काव्य, अध्यापन, खेल, थिएटर, समाजसेवा, उद्योग, व्यापार, सरकारी सेवा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें