फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें साइबर अपराध की सूचना

Tue, 25 Feb 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सोशल मीडिया के दौर में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं। इनके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहकर जागरूक होने की जरूरत है। जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ सालों से लोगों में ऑनलाइन खरीदारी का प्रचलन बढ़ा है। इस कारण अक्सर लोग सोशल मीडिया पर महाछूट, लॉटरी या फिर इनामी विज्ञापनों के झांसे में आ जाते हैं। ऐसे में पहले यह सुनिश्चित कर लें कि इस्तेमाल की जा रही वेबसाइट सुरक्षित है या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर संभव है तो कोशिश करें कि ऑनलाइन साइट्स से सामान मंगवाते समय कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुनें ताकि आपके बैंक और कार्ड की डिटेल साइबर अपराधियों को न मिल सके। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में ढिलाई न बरतें। साइबर अपराध हाेते ही हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल संपर्क करें। जल्दी सूचना मिलते ही आरोपियों के खाते में गई राशि को वापस मंगाया जा सकता है जबकि देर होने पर ठगी गई राशि बरामद करने की चुनौती बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें