चरखी दादरी।
शहर के कीकरवासनी क्षेत्र स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में रामस्वरूप ब्रह्मचारी की पुण्यतिथि के अवसर पर 13 से 20 नवंबर तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्री हनुमान जी महाराज ट्रस्ट एवं प्रबंधक समिति के ट्रस्टी अधिवक्ता जीतराम व प्रधान अधिवक्ता सुरेश वशिष्ठ ने बताया कि ब्रह्मचारी की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा, हवन, माल्यार्पण, संत आशीर्वाद व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा में आनंदवन आश्रम मुंबई से व्यास पीठासीन स्वामी परमेश्वरानंद भागवत की महिमा का बखान करेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ 13 नवंबर को प्रात: साढे़ नौ बजे से कलश यात्रा के साथ होगा। शाम दो से पांच बजे तक रोजाना 19 नवंबर तक मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा होगी।