फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पहली मेरिट सूची के विद्यार्थियों को राहत अब 4 अगस्त तक जमा करा सकेंगे फीस

Sat, 01 Aug 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के सरकारी एवं सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिला सत्र के दौरान विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 4 अगस्त कर दी है।
विज्ञापन

पहले यह प्रक्रिया 27 जुलाई तक पूरी की जानी थी। विभाग के इस फैसले से ऐसे विद्यार्थियों को भी अवसर मिलेगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय में फीस जमा नहीं कर पाए थे। फीस जमा करने की तिथि बढ़ने के कारण प्रवेश प्रक्रिया के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है।
पहले दूसरी मेरिट सूची जारी की जानी थी लेकिन अब इसे 5 अगस्त को जारी किया जाएगा। ऐसे में पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी भी 4 अगस्त तक अपने दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे कॉलेजों में अधिक-से-अधिक सीटें भरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

12 से शुरू होगी ओपन काउंसिलिंग : उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त से ओपन काउंसिलिंग की प्रक्रिया भी शुरू होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट सूची में नहीं आ पाया है या जो अब तक किसी कॉलेज में प्रवेश नहीं ले सके हैं उन्हें ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से रिक्त सीटों पर दाखिला लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि ओपन काउंसिलिंग से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और खाली सीटों को भरने में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें