फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: इग्नू में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू

Sat, 26 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने 2025 सत्र के पीएचडी कार्यक्रम के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार ओपन यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने का विचार कर रहे हैं, वे इग्नू के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इग्नू ने अंग्रेजी, हिंदी, वाणिज्य, शिक्षा, प्रबंधन, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, विधि, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान और जैसे 24 विषयों के लिए पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है।
इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणियों अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग गैर-क्रीमी लेयर, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें