रीना सांगवान की मां का मुंह मीठा करातीं महिलाएं।
झोझूकलां। गांव झोझूखुर्द की बेटी रीना सांगवान ने बुल्गारिया में आयोजित जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। बेटी की उपलब्धि पर गांव झोझूखुर्द में परिजनों व ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई।
गांव झोझूखुर्द निवासी रीना सांगवान के पिता संजय और माता सीमा ने बताया कि रीना सांगवान अब तक नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए 20 मेडल जीत चुकी है। उनकी बेटी रीना ने गीता, बबीता व विनेश फोगाट से प्रेरणा ली और देश के लिए अब वो उन्हीं के नक्शे-कदम पर चलकर मेडल जीत रही है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में बुल्गारिया में आयोजित चैंपियनशिप में रीना ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में सहभागिता निभाई। रोमानिया की पहलवान अलेक्जेंडर को हराते हुए उसने रजत पदक अपने नाम किया। पूर्व सरपंच दलबीर गांधी ने कहा कि बेटी पर उनको नाज है और ओलंपिक में गोल्ड की आस है। गांव में आने पर बेटी को सम्मानित करेंगे।