फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वार्ड-10 की 8 गलियों का कराया पुनर्निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी नगर परिषद की ओर से शहर के वार्ड 10 स्थित विभिन्न मोहल्लों की आठ जर्जर गलियों का पुनर्निर्माण करवाया गया है। गलियों की दशा सुधारने के लिए नगर परिषद ने 37 लाख रुपये खर्च किए हैं। गलियों का पुनर्निर्माण होने से स्थानीय लोगों के अलावा यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड 10 में जर्जर गलियों से गुजरने वाले लोगों को राहत दिलवाने के लिए नगर परिषद की ओर से 13 साल पुरानी आठ गलियों का पुनर्निर्माण करवाया गया है। इन गलियों के पुर्ननिर्माण के लिए नगर परिषद ने 37 लाख रुपये का बजट पास किया था।
वार्ड के पार्षद मनोज वर्मा ने बताया कि गलियों में गड्ढे बने होने के कारण यहां से गुजरना काफी मुश्किल हो गया था। स्थानीय लोग गलियों की दशा सुधरवाने के लिए कई बार मौखिक रूप से शिकायत भी कर चुके थे। लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर परिषद हाउस की बैठक में इन गलियों के पुनर्निर्माण के एजेंडे को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद आठ गलियों का निर्माण करवाने की हरी झंडी मिल सकी है। ये गलियां बनने के बाद संबंधित कॉलोनियों में रहने वाले तथा राहगीरों को मिलाकर करीब 12 हजार लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

राहगीरों को भी होगा फायदा : वार्ड पार्षद मनोज वर्मा ने बताया कि गलियां पुरानी होने के कारण अनेक जगहों से टूटी हुई थी। जिससे संबंधित गलियों में रहने वाले लोगों के अलावा अन्य राहगीरों के साथ 12 हजार लोगों को राहत की सांस मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें