फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: क्रमिक तरीके से हो विषय वस्तु की तैयारी, मुख्य टॉपिक पढ़ें फिर लिखकर करें अभ्यास

Sat, 02 Mar 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश में हरियाणा शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान विद्यार्थी परीक्षा का तनाव ले लेते हैं और ठीक से तैयारी नहीं कर पाते। परीक्षाओं में फैल होने का डर उनके मनोबल को गिरा देता है। ऐसे में विद्यार्थियों को तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। इसके लिए सामान्य दिनों की तरह तैयारी करते रहें। जरूरी है कि विषय वस्तु की तैयारी क्रमिक तरीके से हो और उसमें गहराई हो। परीक्षा से पहले दिन सभी मुख्य टॉपिक पढ़ने चाहिए और फिर लिखकर इनका अभ्यास करना चाहिए। योजनाबद्ध तरीके से अगर अब भी अध्ययन करेंगे, तो निश्चित रूप से सफल होंगे।
विज्ञापन



गणित की परीक्षा से पहले बार-बार करें रिवीजन
गणित विषय की परीक्षा अच्छी जाए, इसके लिए विद्यार्थी को बार-बार रिवीजन करते हुए सवालों को हल करना चाहिए। सभी विषयों के मुख्य प्रश्नों को कॉपी में हल करके देखना चाहिए। सभी सूत्रों को एक कागज पर लिख लें और उन्हें मौखिक रूप से याद करें। इससे परीक्षा के समय सूत्र नहीं भूल पाएंगे और हर सवाल को आसानी से हल करने में मदद मिलेगी। पूनम जांगड़ा, गणित विशेषज्ञ, फोटो


सामाजिक विज्ञान विषय में नाम, तिथि और जगह महत्वपूर्ण

सामाजिक विज्ञान में नाम, तिथि और जगह सबसे महत्वपूर्ण हैं। परीक्षा के दौरान पेपर में सबसे अधिक तिथि व जगह से संबंधित प्रश्न आते हैं। इसलिए विद्यार्थी पाठ्यक्रम में आने वाले सभी तिथियों व जगहों के नाम लिखकर लें और प्रतिदिन एक बार तो उन्हें अवश्य याद करें। साथ ही कमजोर विद्यार्थी परीक्षा में आने वाले प्रमुख प्रश्नों को याद करें। इससे उन्हें परीक्षा में सफलता मिल सकती है। जोगेंद्र सिंह, एसएस शिक्षक
विज्ञापन




तनाव को कतई न होने दें हावी

परीक्षा की तैयारी के लिए एक साल काफी होता है। इस दौरान विद्यार्थियाें को पाठ्यक्रम दो बार करवाया जाता है। इसमें विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। अभिभावकों को अपने बच्चों पर पढ़ाई को लेकर अधिक दबाव नहीं बनाना चाहिए। उन्हें कमजोर बताने जैसी बातें न बोलें। इससे उनका मनोबल टूट जाता है और तनाव में आ जाते हैं। - कर्मवीर सिंह, रसायन विज्ञान शिक्षक




परीक्षा के दौरान टीवी और मोबाइल से बनाएं दूरी
राजनीति परीक्षा में मुश्किल पाठ्यक्रम नहीं होता है। इसमें विद्यार्थी को राजनीति से जुड़े अनुच्छेद, योजनाएं से संबंधित प्रश्न किए जाते हैं। पाठ्यक्रम को एक बार दोहराने पर भी विद्यार्थी आसानी से परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकता है। परीक्षाओं के समय विद्यार्थी को टीवी, फोन आदि से दूरी बनाएं रखनी चाहिए। पढ़ाई के साथ थोड़ी देर बाहर घूमना दिमाग के लिए काफी फायदेमंद रहता है। सुखबीर सिंह, राजनीति शास्त्र प्रवक्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें