फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राशन डिपो पर बाजरे के बजाय मिलेगा गेहूं

Tue, 13 May 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से मई माह में बीपीएल परिवारों को बाजरे की जगह गेहूं का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

पात्रों को राशन मुहैया कराने के लिए विभाग की ओर से राशन डिपो पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। 15 मई को चीनी का स्टॉक पहुंच जाने के बाद वितरण शुरू किया जाएगा।
जिले में 98,020 कार्डधारक परिवार हैं। इन परिवारों के 3,57,185 सदस्य हैं। दादरी खंड में 110 राशन डिपो बनाए गए हैं। 52,033 राशन कार्ड धारक हैं। इनके 1,87,632 सदस्यों को हर माह राशन दिया जा रहा है। बाढड़ा खंड में 30,760 कार्ड धारक हैं। 65 राशन डिपो से 1,12,182 लोगों को राशन मिलता है। वहीं, बौंद खंड में 15,227 परिवार राशन ले रहे हैं जबकि 27 डिपो बनाए गए हैं। खंड के 57,371 लोग विभागीय राशन प्राप्त कर रहे हैं। इस बार कार्डधारकों को विभाग की ओर से बाजरे के बजाय केवल गेहूं का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा तेल व चीनी भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधवा महिला के घर पर लगवाया टिन शेड

चरखी दादरी। गांव डोहकी निवासी एक विधवा कमला के घर में गत दिनों आग लगने से काफी नुकसान हुआ था। अब सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम ने सोमवार को डोहकी स्थित आवास पर जाकर स्थिति देखी और घर में नया टिन शेड लगवाया। हरियाणा पुलिस में कार्यरत दिनेश डोहकी ने बताया कि उस समय महिला का घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया और छत भी ढह गई थी। कमला के पति दुर्घटना में संसार से विदा हो चुके हैं। अब मजदूरी करके वह अपनी तीन बेटियों को पाल रही है। अब डोहकी टीम ने खुद के खर्चे से कमला के घर की छत पर टिन शेड डलवाया है। आगे भी जरूरत होने पर मदद करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने टीम के इस सामाजिक कार्य की सराहना की। इस दौरान राकेश सरपंच, नांनूराम, कृष्ण पंडित, सत्य, प्रमोद सांगवान, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें