जनता कॉलेज दादरी में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं।
चरखी दादरी। शहर स्थित जनता महाविद्यालय में हिंदी विभाग की ओर से निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एमए हिंदी की छात्रा रश्मि प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सीमा द्वितीय और बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा टीना तृतीय रहीं। एमए हिंदी की छात्रा मनीषा और पूजा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार गर्ग ने बताया कि निबंध के विषय राष्ट्र कल्याण में युवाओं की भूमिका, नारी सशक्तीकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता : वरदान या अभिशाप आदि रहे। इस प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रकार के विषयों का अध्ययन विद्यार्थियों का भावनात्मक और बौद्धिक विकास करता है। उनमें सृजनात्मक प्रतिभा का विकास करने में भी सहायक है। प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की प्रभारी डॉ. हेमलता शर्मा निर्णायक रहीं। प्रतियोगिता इस दौरान डॉ. किरण और प्रोफेसर अमनदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में दीपाली प्रथम
चरखी दादरी। गुरुनानक खालसा महाविद्यालय यमुनानगर में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एपीजे सरस्वती कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा दीपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दीपाली को प्रमाणपत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर बबीता रोहिल्ला ने अन्य छात्राओं को भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।