फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: करीब 15 साल बीतने के बाद अब 66 लाख से बनेगा रामलीला मैदान मार्ग

Thu, 20 Feb 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में रामलीला मैदान से कीकरवासनी बड़ा हनुमान मंदिर की तरफ जाने वाली इसी सड़क का पुनर्न
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुराना शहर स्थित रामलीला मैदान से बड़ा हनुमान मंदिर तक जर्जर पड़ी सड़क के जल्द दिन बहुरेंगे। 15 साल पहली बनी सड़क का नगर परिषद की ओर से पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बजट मंजूर हो गया है। सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए अधिकारी निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी कराएंगे। सड़क का पुनर्निर्माण होने से रोजाना करीब पांच हजार लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 13 स्थित रामलीला मैदान से कीकरवासनी बड़ा हनुमान तक जाने वाली मुख्य सड़क डेढ़ दशक पहले बनाई गई थी। करीब 550 मीटर लंबी सड़क की हालत पिछले लंबे समय से खस्ता है। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ रहीं हैं। लोग कई बार सड़क का पुनर्निर्माण करने की मांग कर चुके थे। यहां बने गड्ढों में संतुलन खोकर कई दोपहिया वाहन गिर जाते हैं। इससे कई राहगीर भी घायल हो चुके हैं।
वार्ड के लोगों की परेशानी को देखते हुए पार्षद कुलदीप सैनी ने इसे नगर परिषद के एजेंडे में शामिल कराया था। इसके बाद नगर परिषद ने जर्जर सड़क सुधारने का आगणन तैयार कर 66 लाख रुपये का बजट पास किया है। लगभग 550 मीटर लंबी सड़क बनने के बाद यहां से रोजाना गुजरने वाले 5,000 लोगों को परेशानी से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मंदिर हैं इस मार्ग पर : कीकरवासनी स्थित बड़ा हनुमान मंदिर शहर के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। सड़क के साथ प्राचीन शनिदेव मंदिर भी बना है।
यहां रोजाना शहर के अन्य क्षेत्रों से सुबह और शाम सैकड़ों श्रद्धालुओं का अवागमन होता है। सड़क के बीच गड्ढे होने के कारण श्रद्धालु भी परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें