फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राकेश चांदवास ने विधायक को भेजा दो करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस

Fri, 15 May 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी व अधिवक्ता राकेश चांदवास ने भाजपा विधायक उमेद सिंह पातुवास को दो करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। अधिवक्ता सुनील श्योराण के जरिए भेजे नोटिस में कहा गया कि एक साक्षात्कार में विधायक उमेद पातुवास ने राकेश चांदवास को दुर्भावनापूर्ण तरीके से ब्लैकमेलर कहा था। यह बयान आपराधिक मानहानि है। इससे चांदवास की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। बिना शर्त माफी मांगने और सोशल मीडिया से विवादित इंटरव्यू तुरंत हटाने को कहा गया है। साथ ही मानसिक प्रताड़ना के एवज में दो करोड़ का भुगतान करने को कहा है। विधायक उमेद पातुवास ने बताया कि उन्हें अभी कानूनी नोटिस नहीं मिला है। राजनीति में इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप और बातें चलती रहती हैं। नोटिस मिलने पर कानूनी रूप से जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें