जुई रोड पर भरे पानी की निकासी करते हुए पीडब्ल्यूडी कर्मचारी।
बाढड़ा। कस्बे के जुई रोड पर दुकानों के सामने जलभराव के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक संगठनों के रोष प्रदर्शन के बाद पानी की निकासी शुरू की गई।
जुई रोड स्थित कैनाल विश्राम गृह के समीप व जेवली रोड पर बारिश का पानी भरने से दुकानदारों को परेशानी हो रही है। दुकानदार संजय शर्मा, गोपीराम चावला, मनोज जांगड़ा ने बताया कि जुई रोड पर एसडीएम कार्यालय, बिजली कार्यालय, किसान भवन, बीडीपीओ व तहसील कार्यालय संचालित हैं। यहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। बारिश का पानी दुकानों के सामने भर गया। व्यापारियों ने बताया कि पानी भरने से स्कूली बच्चों को सबसे अधिक समस्या झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों ने कहा कि हर बारिश में यह दिक्कत बन रही है। इस बारे में एसडीएम, बीडीपीओ व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को मांग-पत्र भी दिए गए हैं। फिलहाल यहां मिट्टी आदि डालकर अस्थायी समाधान कराया गया है।