फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लगातार दूसरे दिन बाढड़ा क्षेत्र में बारिश होने से मौसम सुहावना, किसानों को लाभ

Fri, 24 Jul 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव बेरला में बारिश के दौरान आसमान में छाए काले बादल। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के बाढड़ा और झोझू क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन वीरवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और किसानों के चेहरों पर राहत दिखाई दी। दूसरी ओर जिला मुख्यालय दादरी शहर में पिछले दो दिनों से बारिश न होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

दिनभर तेज धूप और बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश न होने से लोग उमस की गर्मी से परेशान नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार बाढड़ा क्षेत्र में 10 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई।
बारिश के चलते बाढड़ा व झोझू क्षेत्र के कई गांवों में खेतों में पानी भर गया जिससे कपास, बाजरा, ग्वार और अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिली है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों की बढ़वार अच्छी होगी और सिंचाई की जरूरत भी कम पड़ेगी। हालांकि कुछ निचले इलाकों में अधिक पानी भरने से जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।
विज्ञापन

शहर में शाम तक बारिश नहीं
दादरी शहर में बारिश न होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बाजारों में चहल-पहल कम रही और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। गर्मी और उमस के कारण बिजली की मांग भी बढ़ी रही और लोग दिनभर कूलर और एयर कंडीशनर का सहारा लेते रहे।
किसानों के लिए राहत बनी बारिश
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि खरीफ सीजन की फसलों के लिए इस समय होने वाली बारिश काफी लाभदायक मानी जाती है। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है, पौधों का विकास बेहतर होता है और उत्पादन बढ़ने की संभावना रहती है। यदि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार हल्की से मध्यम बारिश होती रही तो किसानों को अच्छा लाभ मिल सकता है।
अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार जिले में आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लोगों को मौसम में बदलाव के साथ सतर्क रहने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां अभी सक्रिय बनी हुई हैं। आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
वर्सन:
राज्य में 21 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछेक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी व वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है। डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें