बाढड़ा के लोहारू रोड पर दुकान में भरा बारिश का पानी। संवाद
बाढड़ा में हुई 45 एमएम बारिश, जलभराव से हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। क्षेत्र में सुबह तेज बारिश हुई। विभाग की ओर से 45 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने से फसलों को फायदा पहुंचने की संभावना है। बारिश के कारण नाले ओवरफ्लो हो गए। इस दौरान कई दुकानों में पानी भर गया। करीब डेढ़ घंटे तक इंद्रदेव बरसे। गलियों, सड़क मार्गों पर पानी भर गया। जुई व जेवली रोड पर हालात खराब हो गए। दुकानों में पानी भरने से बाजार का कामकाज ठप हो गया।
पूर्व चेयरमैन संदीप बाढड़ा, आशीष, बलजीत जांगड़ा, चेतन शर्मा, जितेंद, राजेंद्र, संजय, अमित, मनोज, बंसी आदि ने बताया कि दादरी रोड पर नाला तो बना हुआ है पर उसकी सफाई नहीं हो रही है। बारिश होने पर नाला ओवरफ्लो हो जाता है। कस्बे में कई जगह काफी समय से पानी भरा हुआ था। अब हालात और खराब हो गए हैं।
फोटो 29
बाढड़ा के लोहारू रोड पर दुकान में भरा बारिश का पानी। संवाद