फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: इस माह के दूसरे सप्ताह में बारिश होने के आसार

Mon, 02 Dec 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम दर्ज किया गया 10 डिग्री, प्रदूषण का स्तर आया 200 एक्यूआई से नीचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को मौसम साफ एवं शुष्क बना रहा और दिनभर धूप खिली। अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण में नमी की मात्रा 50 प्रतिशत रही। वहीं, प्रदूषण का स्तर भी कई दिन बाद 200 एक्यूआई से नीचे आया है। रविवार को प्रदूषण का औसतन स्तर 186 और न्यूनतम 58 एक्यूआई दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिसंबर महीने के दूसरे पखवाड़े में बारिश हाेने के आसार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि बार-बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। उनके समय अंतराल भी ज्यादा नहीं हैं। इसकी वजह से इलाके में ठंड नहीं बढ़ पाई है। अगर इनका अंतराल ज्यादा हो तो ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन

चंद्रमोहन ने बताया कि दिसंबर के पहले पखवाड़े में तीन-चार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने से ठंड जरूर बढ़ जाएगी। दूसरे पखवाड़े में जेट धाराएं दक्षिणायन होने से पश्चिमी विक्षोभ भी दक्षिणायन होंगे। इससे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही साथ मैदानी राज्यों में बारिश हाेने का अनुमान है।
बताया कि दिसंबर माह के अंत तक छह-सात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इसमें दूसरे पखवाड़े मे आने वाले दो पश्चिमी विक्षोभ मध्यम श्रेणी के होने की वजह से बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जैसे ही यह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ कल आगे निकल जाएगा, हवाओं की दिशा बदल कर उत्तरी हो जाएगी। इससे तापमान में फिर से गिरावट होगी।
फोटो-31
रविवार को दादरी शहर के बस स्टैंड रोड से मास्क लगाकर गुजरती युवती। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें