फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर में 34 बाढड़ा में 102 मिमी बारिश, पेड़, पोल और ट्रांसफार्मर गिरे

Sun, 25 May 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
तेज आंधी से बिजली पोल के साथ गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
फोटो-09
विज्ञापन

बाढड़ा-जुई मार्ग पर टूटा पड़ा पेड़। संवाद
फोटो-10
झोझूकलां कादमा रोड पर टूटा पड़ा पेड। संवाद
फोटो-11
भांडवा में तेज आंधी से टूटा बिजली पोल। संवाद
फोटो-12
धनासरी में टूटे पोल को मशीन से उठाते हुए बिजली निगम कर्मचारी। संवाद
फोटो-13
शहर के लोहारू चौक पर हुआ जलभराव और निकलता स्कूटी सवार। संवाद
फोटो-14
गांव रामबास में बारिश से समतल हुए खेत। संवाद
सब हेडिंग::
शहर के एंट्री पॉइंटों पर जलभराव, लोहारू चौक पर जलनिकासी कराने में प्रशासन की व्यवस्था फेल, बिजली कटने से परेशान रहे लोग, यातायात भी प्रभावित
-

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में बारिश व आंधी ने शनिवार रात को खूब तबाही मचाई। शहर में 34 और बाढड़ा में 102 मिमी बारिश हुई। पेड़ व पोल उखड़ने से यातायात व्यवस्था और बिजली प्रभावित रही। आंधी से विभिन्न स्थानों पर 317 पेड़, 360 पोल व 14 ट्रांसफार्मर टूट गए। काफी देर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।

शनिवार रात को करीब 1 बजे जिले में विभिन्न स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे बिजली निगम, किसानों और वन विभाग को काफी नुकसान हुआ है। आंधी से विभिन्न स्थानों पर टिन शेड उखड़ गए। शहर में पोल व पेड़ तो नहीं गिरे हैं, लेकिन, बाढड़ा खंड में सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बिजली निगम को 360 पोल व 14 ट्रांसफार्मर टूटने से 39.20 लाख का नुकसान हुआ है। निगम के 25.20 लाख के पोल और 14 लाख के 14 ट्रांसफार्मर टूट गए। इससे लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ा। दादरी और कादमा क्षेत्र में बिजली का अधिक नुकसान हुआ है।
दादरी शहर में रात 12 बजे बिजली गुल हुई और दोपहर 12 बजे आई। कादमा क्षेत्र के गांवों में रात 12 बजे बिजली गई और सायं 3 बजे बिजली आई। बिजली बाधित रहने का समय जिले में असमान रहा, लेकिन, छह से 15 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। बिजली संबंधी कार्यों के लिए परेशान होना पड़ा। अब बिजली निगम की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
- इन स्थानों पर टूटे पोल व ट्रांसफार्मर
बिजली निगम के दादरी डिविजन में 20 पोल और एक ट्रांसफार्मर, सब अर्बन में 57 पोल और 1 ट्रांसफार्मर, सांजरवास डिविजन में 26 पोल, अटेला डिविजन में 42 पोल और 4 ट्रांसफार्मर, बाढड़ा डिविजन में 70 पोल टूटे हैं। सबसे अधिक नुकसान निगम को झोझूकलां डिविजन में 138 पोल और 6 ट्रांसफार्मर टूटने से हुआ है। एक पोल की कीमत 7 हजार जबकि एक ट्रांसफार्मर की कीमत 1 लाख रुपये है।

- इन स्थानों पर टूटे पेड़ों से यातायात रहा प्रभावित
जिले में वन विभाग के झोझू-बाढड़ा रोड पर 11, झोझूकलां-सतनाली व दादरी-लोहारू रोड पर 17-17, दादरी-रोहतक रोड पर 8, चिड़िया-दूधवा रोड पर 5, नौसवा रोड पर 3, जावा संपर्क मार्ग, रूदड़ोल-उण, रामबास-गोकल रोड पर भी काफी पेड़ टूटे हैं। इनके अलावा, बधवाना माइनर पर 3, दादरी माइनर पर 18, कमोद माइनर पर 13, गोठड़ा माइनर पर 15, गोकल डिस्ट्रीब्यूटरी पर 20 और दूधवा डिस्ट्रीब्यूटरी पर 7 पेड़ धराशायी हो गए।
- जलभराव से भी चालक रहे परेशान, नहीं हो पाई निकासी
शहर के मुख्य प्रवेश द्वार लोहारू चौक पर जलभराव रहा। सुबह के समय तो डिवाडर तक पानी पहुंचा था। इसके बाद वाहनों के आवागमन से और पानी रिसने के कारण जलस्तर कम हुआ। सुबह वाहन चालकों को अधिक परेशानी हुई। पानी के कारण वाहन भी धीमी गति से चले। साथ ही रोड पर बने गड्ढे भी पानी के ठहराव का मुख्य कारण बने हुए हैं। यहां पर प्रशासन की ओर से जलनिकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सदर कानूनगो राजेश कुमार ने बताया कि दादरी शहर में 34 एमएम, बाढड़ा खंड में 102 एमएम और बौंदकलां खंड में 12 एमएम बारिश हुई है।
- गांव रामबास में समतल हुए खेत, किसानों ने जताया रोष
कादमा। गांव रामबास में शनिवार रात हुई बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ। किसान नवीन, जगदीश, अत्तर, कृष्ण, बबलू, दीपक, अजय आदि ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में कपास की बिजाई की थी। अब बीज अंकुरित होने वाले थे कि बारिश ने पूरा खेत समतल कर दिया। उनका कहना है कि आज तक उन्होंने ऐसी बारिश नहीं देखी। खेत समतल होने से बीज भी बाहर निकल आए और बिखरे हुए हैं। इससे रामबास और आसपास के करीब 50 से अधिक किसानों को नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई।
वर्सन:
जिले में 360 पोल और 14 ट्रांसफार्मर टूटने से निगम को 39.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही निगम बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कार्य कर रहा है। जिन स्थानों पर अधिक नुकसान हुआ, वहां बिजली देरी से पहुंची। जहां पर नुकसान नहीं है, वहां सुबह 7 बजे ही आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

-अविनाश यादव, एक्सईएन, बिजली निगम

जिले के खंडों में वन विभाग के 317 पेड़ धराशायी होने से काफी नुकसान हुआ है। इससे यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन, सुबह जितनी जल्दी हो सका मार्ग दुरुस्त कराय गया। सुबह करीब 11 बजे तक सभी रास्तों से पेड़ हटा दिए गए।
-हेमंत पारिक, आरएफओ, दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें