फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अतिक्रमण की गिरफ्त में रेलवे रोड बाजार, कारोबार हो रहा प्रभावित

Thu, 08 Jan 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड पर लगे जाम में रेंग-रेंग कर चलते वाहन। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुरानी अनाज मंडी से रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते दुकानों में कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं सड़क से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। दुकानदारों व वाहन चालकों ने जिला प्रशासन से बाजार में बने अतिक्रमण को हटवाने की मांग की हैं, ताकि यहां से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों और दुकानदारों को राहत मिल सके। पुरानी अनाज मंडी से रेलवे स्टेशन को जाने वाली मुख्य सड़क के दोनों तरफ कुछ दुकानदारों ने दुकानों के सामने दो से तीन फुट तक सामान रखा हुआ है। इससे सड़क की चौड़ाई आधी से भी कम रह गई है। शहर के इस बाजार में अधिकतर दुकानें आभूषण भंडार की हैं। सड़क से प्रतिदिन 6 हजार से अधिक वाहनों का अवागमन होने से हर 10 मिनट में जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे दुकानों में ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं जिससे कारोबार पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। घंटों तक जाम में फंसे रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन साल पहले जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटवाने के साथ पक्के चबूतरों को तुड़वाया गया था, लेकिन इसके बाद बाजार की सुध नहीं लेने से लोगों ने दोबारा चबूतरे बना अतिक्रमण कर लिया है।
विज्ञापन

बाजार से अतिक्रमण हटवाने के लिए कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को मौखिक रूप से कहा गया है, लेकिन नगर परिषद की टीम केवल बस स्टैंड रोड तक अभियान चला बंद कर देती है जिससे अन्य बाजारों में स्थिति जस की तस बनी रहती है। अतिक्रमण का बोल बोला होने से दुकानों में ग्राहक नहीं पहुंच पाते है। इससे उनका कारोबार लगातार ठप होने के कगार पर पहुंच गया है।
- संजय सोनी, स्थानीय दुकानदार
रेलवे रोड बाजार की सड़क सिकुड़ कर आधी रह गई है। बाजार के पास पुरानी अनाज मंडी होने के कारण बड़े वाहनों का अवागमन भी होता हैं जिससे सड़क के बीच हर 10 मिनट में जाम की स्थिति बनी रहती हैं। लंबे समय तक जाम लगने के कारण ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते हैं। -अनिल कुमार, स्थानीय दुकानदार
विज्ञापन


शहर के व्यस्त बाजार से जब भी बाइक लेकर गुजरते हैं, उस समय जाम में खड़े रहना पड़ता है। लंबे समय तक जाम लगने के कारण लोगों के जरूरी काम अटक जाते हैं। प्रशासन को चाहिए कि वो बाजार में बनी अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान करवाएं। - महेश शर्मा, बाइक सवार

वर्जन:
हमारी टीम जल्दी ही पुलिस बल के साथ पूरे शहर से अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलाएगी। इस अभियान के दौरान रेलवे रोड को प्रमुखता से लिया जाएगा। वाहन चालकों और दुकानदारों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।- गौरव कुमार, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें