फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में सीएम फ्लाइंग की रेड: तीन दिन के लिए ठेका सील, अंग्रेजी शराब सस्ती बेचने पर हुई कार्रवाई

Thu, 13 Jul 2023 10:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि कबाड़ी मार्केट के समीप स्थित जगदीश वाइन्स फर्म का ठेका है। यहां निर्धारित से कम रेट में शराब बेची जाती है। इस आधार पर बुधवार शाम मुख्यमंत्री उड़नस्ता दादरी पहुंचा और गुप्तर विभाग टीम व आबकारी विभाग भिवानी में तैनात निरीक्षक सतबीर को साथ लेकर ठेका पर दबिश दी।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी स्थित एक ठेका पर कम रेट में अंग्रेजी शराब बेचने की सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने आबकारी विभाग की टीम को साथ लेकर दबिश दी। इस दौरान ठेका पर तय रेट से कम में शराब बेचने की सूचना सही मिली। इस पर संज्ञान लेकर आबकारी विभाग ने तीन दिन के लिए ठेका को सील कर दिया है। वहीं, आबकारी विभाग के अधिकारियो के अनुसार आबकारी नीति 2023-24 के नियम 7.1 की अवेह्लना होने पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि कबाड़ी मार्केट के समीप स्थित जगदीश वाइन्स फर्म का ठेका है। यहां निर्धारित से कम रेट में शराब बेची जाती है। इस आधार पर बुधवार शाम मुख्यमंत्री उड़नस्ता दादरी पहुंचा और गुप्तर विभाग टीम व आबकारी विभाग भिवानी में तैनात निरीक्षक सतबीर को साथ लेकर ठेका पर दबिश दी। वहां काउंटर पर सेल्समैन हाजिर मिला।

आबकारी नीति 2023-24 के नियम 7.1 का उल्लंघन
उसी दौरान एक युवक ठेका से अंग्रेजी शराब की बोतल खरीदकर जाने लगा तो टीम ने उससे भी पूछताछ की। शराब खरीदने वाले युवक ने बताया कि ऑफिसर च्वाइस मार्का की अंग्रेजी शराब की बोतल उसने 350 रुपये में खरीदी है। वहीं, एक अन्य ठेका के सेल्समैन से जब टीम ने रेट को लेकर बातचीत की तो उसने रेट 420 रुपये बताया। निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि जिस रेट पर यह शराब बेची जा रही है उससे आबकारी नीति 2023-24 के नियम 7.1 का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम से अगले तीन दिन के लिए ठेका सील किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें