फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराकर घर लौटा रहमान,सात गांव बफर और कंटेन्मेंट जोन से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडोल निवासी व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कंटेन्मेंट और बफर जोन में शामिल सात गांवों को जिला प्रशासन ने इस दायरे से बाहर कर दिया है। वहीं, क्वारंटीन सेंटर में रखे गए कोरोना संक्रमित रहमान को ठीक होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को घर भेज दिया है। सातों गांवों को बफर और कंटेन्मेंट जोन से बाहर करने के आदेश मंगलवार को डीसी श्यामलाल पूनिया ने जारी कर दिए हैं। दादरी जिला में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट पूरी तरह निगेटिव आने के बाद ही जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि गांव हिंडोल के कोरोना संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट अब निगेटिव आ गई है। इस व्यक्ति ने एकांतवास का समय भी पूरा कर लिया है। हिंडोल के निवासी को उसके घर पर भेज दिया है। जिलाधीश श्यामलाल पूनिया ने कोरोना का मामला शून्य होने के बाद दादरी में बफरजोन व कंटेन्मेंट बनाए जाने का निर्णय वापस ले लिया है। अब पूरे जिला में सामान्य लॉक डाउन लागू रहेगा। उपायुक्त ने कहा है कि लोग लॉक डाउन की पालना करें और अपने घरों में ही रहना सुनिश्चित करें।
ज्ञात रहे कि हिंडोल निवासी रहमान की गत छह अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके तुरंत बाद जिला प्रशासन ने हिंडोल सहित तीन किलोमीटर के दायरे में पडने वाले सांवड, फौगाट व सांजरवास गांव कंटेन्मेंट जोन और हिंडोल के 7 किलोमीटर दायरे में आने वाले सौंफ, कासनी व सांकरोड गांव को बफर जोन घोषित कर दिया था। इसके बाद 14 अप्रैल तक रहमान की लगातार तीन रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

बाक्स: एहतियात के तौर पर रखा एकांतावास में
सीएमओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिले रहमान की तीन रिपोर्ट करीब दस दिन पहले ही निगेटिव आ गई थीं। एहतियात के तौर पर उसे एकांतावास में दूसरे संदिग्धों से दूर रखा गया था। वह क्वारंटीन की समयावधि पूरी कर चुका है और पूरी तरह स्वस्थ है। इसके चलते ही उसे घर भेजने का निर्णय लिया गया है।
घर-घर जाकर की गई स्वास्थ्य जांच
कंटेन्मेंट और बफर जोन में शामिल सभी सात गांवों के करीब साढ़े 28 हजार लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग भी की है। इसके लिए पांच मेडिकल ऑफिसर की अगुवाई में 16 टीमें बनाई गई थीं। एक दिन में इन टीमों ने दो से तीन हजार ग्रामीणों को कवर किया।
पांच सैंपलों की रिपोर्ट आनी पेंडिंग
चरखी दादरी जिले से अब तक 187 सैंपल भेजे गए हैं और इनमें से 182 की रिपोर्ट आ चुकी है। सीएमओ ने बताया कि सभी रिपोर्ट निगेटिव है। उन्होंने बताया कि सोमवार और मंगलवार को भेजे गए पांच सैंपलों की रिपोर्ट अभी पेंडिंग हैं जो बुधवार तक आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें