फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सभी बाउट लड़ीं शानदार, स्वर्ण पदक जीतीं रचना परमार

Sat, 02 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विश्व चैंपियन​शिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुशी जाहिर करतीं रचना परमार। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
खेल
विज्ञापन

फोटो 06
रचना परमार के परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई देते ग्रामीण। संवाद
फोटाे 07
स्वर्ण पदक जीतने की खुशी जाहिर करतीं रचना परमार। स्रोत : वीडियो ग्रेब
- ग्रीस में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में बौंदखुर्द की बेटी ने चमकाया देश का नाम, 43 किलोग्राम भारवर्ग में की सहभागिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। ग्रीस में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बौंदखुर्द निवासी युवा महिला पहलवान रचना परमार ने वीरवार रात स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। रचना ने यह उपलब्धि 43 किलोग्राम भारवर्ग में हासिल की है। हाल ही में भारतीय कुश्ती फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी बौंद में आयोजित कार्यक्रम में रचना परमार को सम्मानित करने पहुंचे थे।
रचना परमार कुश्ती के क्षेत्र में लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रही हैं। वीरवार को ग्रीस में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने अपने स्वर्णिम प्रदर्शन को फिर दोहराया। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रचना ने यूएससए, कनाडा, चीन और मिस्र की पहलवानों को पटकनी दी। चैंपियनशिप में रचना परमार का खिताबी मुकाबला चीन की पहलवान से हुआ। इसके मुकाबले को उन्होंने 3-0 के अंतर से अपने नाम किया।
विज्ञापन

रचना की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों को बधाई देने के लिए लोग घर पहुंच रहे हैं। वीरवार रात हुए निर्णायक मुकाबले को परिजनों ने घर पर ग्रामीणों के साथ देखा। वे रचना के पदक जीतते ही खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों ने रचना के परिजनों का मुंह मीठा कराते हुए बेटी की शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और पटाखे भी फोड़े।

- बेटी से ओलंपिक पदक की आस : अजीत सिंह
बेटी की स्वर्णिम सफलता से पिता अजीत सिंह गदगद हैं। उनका कहना है कि रचना से आने वाले समय में ओलंपिक पदक की आस है। पूरी उम्मीद है कि वह परिजनों समेत देशवासियों की आस और अपने सपने को साकार करेगी।
विज्ञापन


रचना ने इस तरह जीती सभी बाउट
पहली बाउट में कनाडा की हरीजा तोशई को 8-0 के अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में मिस्र की मारलीम अहमद को 13-2 के अंतर से पटकनी दी। सेमीफाइनल में यूएसए की मेडिसोन मारिया को मात दी। फाइनल में चीन की एक्सीन हुआंग को 3-0 के अंतर से हराते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें