चरखी दादरी। जननायक जनता पार्टी ने प्यारेलाल लांबा को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। अपने मनोनयन पर प्यारेलाल ने पार्टी हाई कमान व वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया है। लांबा ने कहा कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। संगठन के लिए कर्मठता से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जजपा का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। संवाद